-->
दिव्यांग मंजू को मिला दीपावली पर व्हीलचेयर का सहारा Disabled Manju got support of wheelchair on Diwali

आगर-मालवा 30 अक्टूबर/शासन की दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं से उनके जीवन पहले से बेहतर हो रहा है, सहायक उपकरण का लाभ पाकर दिव्यांगजन का जीवन पहले से बेहतर और सुगम हो रहा है, इन्हीं दिव्यांगजनों में मंजू है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा दिपावली पर्व पर व्हील चेयर प्रदान कर उसके जीवन में खुशियां भर दी है। ग्राम मनासा निवासी लक्ष्मणसिंह ने अपनी बहन मंजू जो कि 68 प्रतिशत दिव्यांग होकर बहुविकलांगता से ग्रस्त होने तथा चलने-फिरने की समस्या होने पर व्हील चेयर प्रदान करने हेतु आवेदन देने पर सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका मंजू को व्हील चेयर प्रदान की गई। मंजू को संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढोके एवं सामाजिक न्याय विभाग निलेश झांसिया द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गई तो बालिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दीपावली पर्व पर सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग मंजू व उसका परिजनो ने प्रसन्नचित्त होकर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

0 Response to "दिव्यांग मंजू को मिला दीपावली पर व्हीलचेयर का सहारा Disabled Manju got support of wheelchair on Diwali"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article