आगर मालवा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार, 3,40,000/- रुपए मूल्य की 05 चोरी की मोटर सायकल बरामद
आगर मालवा जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग जिलों से चुराई गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए सूने स्थानों से गाड़ियां चुराकर दूसरे जिलों में गिरवी रख देते थे। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, एएसपी रविंद्र कुमार बोयट और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय की टीम ने यह सफलता हासिल की है।
बता दें कि अमला जोड़ से आग सैंड्याबेड़ी जोड़ के पास से चोरी हुई थी पहली बाइक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम रोझानी निवासी गुमानसिंह (50) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जनवरी 2026 की शाम को वे खनोटा से लौट रहे थे। सैंड्याबेड़ी जोड़ के पास वे अपनी बाइक (MP 70 MC 8467) खड़ी कर झाड़ियों की तरफ गए, तभी अज्ञात बदमाश उनकी बाइक ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद ली, तो संदिग्धों का सुराग मिला।
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। गिरोह के सदस्य नशे के आदी हैं। वे सुनसान जगहों पर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। चोरी करने के बाद पकड़े जाने के डर से वे इन बाइकों को सीधे बेचने के बजाय दूसरे जिलों में ले जाकर लोगों के पास गिरवी रख देते थे और मिलने वाले पैसों से नशा और अपने शौक पूरे करते थे।
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे:
विनोद मालवीय (24 वर्ष) निवासी ग्राम ढोटी, आगर
अंकित गोस्वामी (21 वर्ष) निवासी ग्राम जोगापुर, आगर
नासिर खान निवासी मनिहार वाड़ी, कानड़ अर्जुन गोसर उर्फ शिवराज उर्फ सूर्या (19 वर्ष) निवासी ग्राम ढोटी, आगर
आगर से लेकर उज्जैन तक चुराई गाड़ियां, ये वाहन हुए जप्त:
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आगर, नलखेड़ा, कानड़, बड़ौद और उज्जैन के झारड़ा क्षेत्र से चुराई गई निम्नलिखित मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
अन्य वारदातों के खुलने की उम्मीद
कोतवाली पुलिस अब आरोपियों से रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरियों के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
0 Response to "आगर मालवा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार, 3,40,000/- रुपए मूल्य की 05 चोरी की मोटर सायकल बरामद"
Post a Comment