-->
सहकारी संस्था में हुई बड़ी नकदी चोरी का आगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार कुल 50,000/- रुपये एवं चोरी में प्रयुक्त चाबी बरामद

सहकारी संस्था में हुई बड़ी नकदी चोरी का आगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार कुल 50,000/- रुपये एवं चोरी में प्रयुक्त चाबी बरामद

सहकारी संस्था में हुई बड़ी नकदी चोरी का आगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार कुल 50,000/- रुपये एवं चोरी में प्रयुक्त चाबी बरामद

सहकारी संस्था में हुई बड़ी नकदी चोरी का आगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार कुल 50,000/- रुपये एवं चोरी में प्रयुक्त चाबी बरामद

आगर मालवा : एसपी विनोद कुमार सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर शासकीय एवं सहकारी संस्थाओं में होने वाले गबन/चोरी प्रकरणों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त प्रभारियों को गंभीरता से विवेचना कर शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मशरुका बरामदगी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली आगर शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना आगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 527/2025, धारा 331(4), 305(e) बी.एन.एस. में पुलिस ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

आपको बता दे कि फरियादी दिनेश कुमार माली पिता नारायण लाल माली, उम्र 46 वर्ष, निवासी राम मालीपुरा, आगर, जो प्राथमिक (कृषि) साख सहकारी संस्था झौटा में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं, द्वारा थाना आगर पर रिपोर्ट की गई कि__05–06 अक्टूबर 2025 की रात झौटा सहकारी संस्था का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी तिजोरी से ₹3,55,600/- नकद चोरी कर ले गए। घटना का पता 06 अक्टूबर की सुबह चला। फरियादी द्वारा जांच-पड़ताल के बाद 08/11/2025 को थाना आगर में अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 331(4), 305(e) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।_

पुलिस की विवेचना एवं आरोपी का खुलासा

प्रकरण में थाना आगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी भैरूसिंह पिता बापूसिंह बेलदार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी भैरूसिंह ने अपना स्वेच्छिक कथन देते हुए बताया कि आरोपी भैरूसिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि झौटा सोसायटी कर्मचारी प्रमोद उर्फ घनश्याम की जानकारी पर उसने, कमल मालवीय और कमलसिंह सोधिंया ने मिलकर सोसायटी की तिजोरी से ₹3,55,600/- चोरी किए।

मेन गेट की डुप्लीकेट चाबी और दराज में रखी तिजोरी की चाबी से तिजोरी खोलकर रकम चोरी की गई। चोरी के बाद सभी आरोपी भैरूसिंह के खेत पर पहुंचे जहाँ रकम बांटी गई।भेरूसिंह की स्वीकारोक्ति के आधार पर अन्य आरोपी प्रमोद उर्फ घनश्याम शर्मा और कमल मालवीय को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उक्त दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को दिनांक 15.11.2025 को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 50,000/- रुपए की नगदी जप्त की और चोरी में प्रयुक्त चाबी भी जप्त की गई

इन की रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी कोतवाली आगर निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक राखी गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक 270 भगवान सिंह, प्रधान आरक्षक 143 गिरजा शंकर त्रिपाठी, प्रधान रक्षक 140 रूद्रेश मीणा, प्रधान आरक्षक 223 बंटी धाकड़, आरक्षक 31 शिवम यादव,महिला आरक्षक 271 पूजा भिलाला की भूमिका सराहनीय रही।

0 Response to "सहकारी संस्था में हुई बड़ी नकदी चोरी का आगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार कुल 50,000/- रुपये एवं चोरी में प्रयुक्त चाबी बरामद"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article