आगर मालवा में प्रशासन का बड़ा एक्शन ईदगाह मैदान पर चला बुलडोजर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में झुग्गियां अवैध दुकानें तोड़ी
आगर मालवा : में आज जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह मैदान पर सरकारी गोचर भूमि पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। ईदगाह मैदान और उसके आसपास सालों से कब्ज़ा जमाकर रखी गई सैकड़ों झुग्गियों और अवैध दुकानों को अतिक्रमण से मुफ्त कराया। बता दे कि इस कार्यवाही में 200 से ज़्यादा पुलिस जवानों का बल तैनात रहा।
कल सर्व हिंदू समाज ने सरकारी गोचर भूमि पर लंबे समय से हो रहे कथित अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए आगर – उज्जैन मार्ग पर जाम लगा दिया था और इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी आगर को ज्ञापन दिया था। सर्व हिंदू समाज बैनर तले संगठन ने प्रदर्शन कर प्रशासन को इस सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि बस स्टैंड के समीप उज्जैन हाईवे से लगी सरकारी गोचर एवं चरागाह भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे और निर्माण किए जा रहे हैं। ज्ञापन में संबंधित सर्वे नंबरों का उल्लेख करते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का दावा किया गया था।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मौके पर संयुक्त कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की मौजूद की यहां पूरी कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडावे सहित संबंधित अधिकारी मौके मौजूद रहे
0 Response to "आगर मालवा में प्रशासन का बड़ा एक्शन ईदगाह मैदान पर चला बुलडोजर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में झुग्गियां अवैध दुकानें तोड़ी"
Post a Comment