-->
आगर मालवा: जिला मुख्यालय स्थित रातोड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी शिनाख्त में जुटी पुलिस

आगर मालवा: जिला मुख्यालय स्थित रातोड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी शिनाख्त में जुटी पुलिस

 


आगर मालवा : जिला मुख्यालय रातोड़िया तालाब क्षेत्र स्थित लालगड्डाड्डा में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैला गई जब जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब के किनारे टहल रहे लोगों की नजर पानी में उपराते हुए शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र और पहचान के संबध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। रातोड़िया तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची नगर पालिका के वाहन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस मृतक के पहचान पता करने की कोशिश कर रही है उसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।" 

0 Response to "आगर मालवा: जिला मुख्यालय स्थित रातोड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी शिनाख्त में जुटी पुलिस"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article