-->
आगर मालवा 27 लाख रुपये के भुगतान के एवज में डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोप बाबू 50 हजार रुपये लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

आगर मालवा 27 लाख रुपये के भुगतान के एवज में डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोप बाबू 50 हजार रुपये लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा


मध्य प्रदेश : आगर मालवा लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कार्यालय आगर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखपाल मनीष कुमार पंड्या को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार को लोकायुक्त कार्यालय में मिली शिकायत के आधार पर की गई।

लोकायुक्त के अनुसार, जावरा निवासी विजय कुमार बोरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता गोवर्धनलाल, जो जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय आगर से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके ग्रेच्युटी, बीमा, अवकाश नकदीकरण सहित लगभग 27 लाख रुपये के लंबित भुगतान के एवज में आरोपी बाबू द्वारा डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत आरोपी मनीष कुमार पंड्या को उसके कार्यालय में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक दीपक सेजवार सहित 10 सदस्य शामिल रहे।


0 Response to "आगर मालवा 27 लाख रुपये के भुगतान के एवज में डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोप बाबू 50 हजार रुपये लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article