मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओं के बीच बैठ टोल की जानकारी प्राप्त की Chief Minister Dr. Mohan Yadav sat among the women and obtained information about toll
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओं के बीच बैठ टोल की जानकारी प्राप्त की Chief Minister Dr. Mohan Yadav sat among the women and obtained information about toll
मध्य प्रदेश : आगर मालवा 02 नवंबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले की टोल प्लाजा संचालन करने वाली महिलाओं के बीच बैठकर गतिविधि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की सुसनेर में सालरिया गौ अभ्यारण्य में आयोजित "गो-आराधना महामहोत्सव" में भाग लेने आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजीविका मिशन के स्टॉल का भ्रमण किया । मिशन के स्टॉल पर आजीविका उत्पाद प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया था तथा एक स्टॉल पर टोल प्लाजा का मॉडल प्रदर्शित किया गया था। आजीविका उत्पाद के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर महिलाओं से उपहार स्वरूप उत्पाद टोकरी ग्रहण की। टोल प्लाजा के मॉडल वाले स्टॉल पर महिलाओं के बीच बैठकर संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मंच से 55 स्वयं सहायता समूह को 1 करोड़ 58 लाख का बैंक ऋण का चेक भी वितरण किया गया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री लाखनसिंह पटेल, सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक श्री मधु गहलोत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ोद एवं नलखेड़ा में निर्मित आजीविका भवन का भी लोकार्पण किया गया।
0 Response to "मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओं के बीच बैठ टोल की जानकारी प्राप्त की Chief Minister Dr. Mohan Yadav sat among the women and obtained information about toll"
Post a Comment