-->
हैवानियत की हद अतिथि शिक्षक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर किया नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

हैवानियत की हद अतिथि शिक्षक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर किया नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

हैवानियत की हद अतिथि शिक्षक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर किया नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

हैवानियत की हद अतिथि शिक्षक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर किया नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

आगर मालवा : नलखेड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल छोड़ने के बहाने आरोपी उसे अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको को बाद दे की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई। नलखेड़ा निवासी नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे कृष्णा उर्फ कन्हैयालाल प्रजापति (25) मिला, जो पहले उसके स्कूल में शिक्षक था। आरोपी ने छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कही। परिचित होने के कारण छात्रा उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई।


हालांकि, आरोपी उसे स्कूल के बजाय अपने गांव धरोला ले गया। जब छात्रा ने स्कूल न ले जाने का कारण पूछा, तो आरोपी ने थोड़ी देर में चलने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग को अपने घर ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया।वारदात के बाद, उसने छात्रा को स्कूल की छुट्टी के समय उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


घटना के बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ कन्हैयालाल प्रजापति (25) निवासी धरोला के खिलाफ बलात्कार, अपहरण, बंधक बनाने, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


नलखेड़ा थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अभी आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास कर रही है। आरोपी वर्तमान में संबंधित स्कूल में शिक्षक नहीं था, लेकिन नाबालिग से उसकी जान-पहचान स्कूल में शिक्षक रहने के दौरान ही हुई थी। आरोपी फिलहाल का क्षेत्र के ग्राम मथुराखेड़ी में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर रहा था।

0 Response to "हैवानियत की हद अतिथि शिक्षक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर किया नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article