नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ शहर में खुलेआम चल रहा जुआ सट्टे का अवैध खेल
नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ शहर में खुलेआम चल रहा जुआ सट्टे का अवैध खेल
आगर मालवा : शहर में इन दिनों जुए सट्टे का खेल खुलेआम चल रहा है। जुआरियों को ना तो प्रशासन का कोई खौफ है। और नहीं कोई पुलिस का शहर के प्रमुख स्थानों पर यहां अवैध कारोबार बेखौफ फल फूल रहा है। जिससे युवा पीढ़ी और आम नागरिक भी इस से प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि शहर में अलग अलग स्थानों पर यहाँ संचालित किया जा रहा है। जो कि सुबह से लेकर देर रात तक निडरता के साथ खेला जा रहा है। स्थानीय लोग बताते है कि जुआरियों को न तो प्रशासन का डर है। और नहीं पुलिस का कोई खौफ है।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समय समय अवैध जुआ सट्टे की गतिविधियों को अंकुश लगाने एवं धरपकड़ की कार्यवाही की जाती हैं। लेकिन फिर भी उसका कोई असर होते दिखाई नहीं दे रहा है। बता दे कि छावनी आनंद टाकीज के पास नाना बाजार की गलियां जमींदारपुरा में शासकीय राशन की दुकान के पास बड़ा तालाब किनारे हनुमान मंदिर के पास बावड़ी की पाल के पास बस स्टैंड के आसपास की होटलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सट्टे की पर्चियां धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। 'कल्याण', 'श्रीदेवी मिलन' जैसे नामों से यह जुआ जोर पकड़ रहा है।
0 Response to "नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ शहर में खुलेआम चल रहा जुआ सट्टे का अवैध खेल"
Post a Comment