जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल हुए रवाना 29 दिसंबर को सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल हुए रवाना 29 दिसंबर को सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे
आगर मालवा : 28 दिसंबर पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-एक सुसनेर में सदस्य पद के निर्वाचन हेतु 29 दिसंबर को प्रातः 07 से अपरान्ह 03 बजे तक होने वाले मतदान के लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। बता दे कि मतदान दलों को रविवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सुसनेर से प्रातः समय मतदान सामग्री वितरण की गई और सामग्री प्राप्त करते ही निश्चित रूप की वस्तु से मतदान दल मतदान केंद्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ रवाना हुए।
इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर पी वर्मा द्वारा मतदान दलों को अग्रिम शुभकामनाएं दी और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने हेतु अपने कर्तव्यों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा गया। अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान कर्मी अपना व्यवहार विनम्र रखें और तनावमुक्त होकर मतदान करवाएं। 100 मीटर की परिधि का पालन करवाएं। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद और मतदान के दिन मतदान प्रारंभ से पूर्व होने वाले सभी प्रपत्रों की पूर्ति अनिवार्य रूप से करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर प्रेक्षक पीके वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयत, एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल हुए रवाना 29 दिसंबर को सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे"
Post a Comment