-->
आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ नर्सरी की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री ₹10 करोड़ की MD ड्रग्स और केमिकल जब्त

आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ नर्सरी की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री ₹10 करोड़ की MD ड्रग्स और केमिकल जब्त

आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ नर्सरी की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री ₹10 करोड़ की MD ड्रग्स और केमिकल जब्त

आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ नर्सरी की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री ₹10 करोड़ की MD ड्रग्स और केमिकल जब्त



आगर मालवा : जिले में शनिवार को नारकोटिक्स विभाग ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के ग्राम आमला स्थित 'तीर्थ हर्बल फार्म हाउस नर्सरी' पर छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स टीम ने करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया है। आरोपी पौधों की नर्सरी की आड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे।


बता दें कि नारकोटिक्स विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि हर्बल फार्म हाउस में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप तैयार की गई है, जिसे शनिवार को ही कहीं सप्लाई किया जाना है। इस इनपुट पर विभाग की टीम सक्रिय हुई और शनिवार तड़के 4:00 बजे ही करीब 5 गाड़ियों के साथ ग्राम आमला पहुंच गई। टीम ने सुबह होने तक गुपचुप तरीके से नर्सरी की घेराबंदी कर रखी थी और ग्राहकों के आने का इंतजार कर रही थी। जब काफी देर तक कोई माल लेने नहीं पहुंचा, तो सुबह करीब 10:00 बजे टीम ने एक साथ नर्सरी के अंदर धावा बोल दिया।


जब टीम नर्सरी के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। नर्सरी की आड़ में एक अत्याधुनिक लैब संचालित की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार मौके से: 21.5 किलोग्राम मैफेड्रन (MD Drug) बरामद की गई। 600 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित घातक केमिकल मिले। ड्रग्स बनाने की मशीनें, हीटिंग इक्विपमेंट और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।


नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहाँ बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही थी। टीम ने मौके से कुछ संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जो इस अवैध लैब के संचालन में शामिल थे। विभाग को अंदेशा है कि इस ड्रग फैक्ट्री के तार बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।


फिलहाल नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई मौके पर जारी है और जब्त किए गए माल की सही कीमत का बारीकी से आकलन किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

0 Response to "आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ नर्सरी की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री ₹10 करोड़ की MD ड्रग्स और केमिकल जब्त"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article