हाई टेंशन लाइन से डंपर में फैला करंट। दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत, एक गंभीर घायल।
हाई टेंशन लाइन से डंपर में फैला करंट। दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत, एक गंभीर घायल।
आगर मालवा : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नलखेड़ा–कानड़ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक डंपर का हाइड्रोलिक ऊंचा होने से करंट फैल गया। इस हादसे में डंपर चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना नलखेड़ा–कानड़ मार्ग पर ग्राम कोहड़िया के समीप की है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े डंपर के हाइड्रोलिक में खराबी आने से ड्रायवर ने उसे अचानक अचानक ऊपर उठा दिया, जिससे ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया।
इसके चलते डंपर में करंट फैल गया और पास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



0 Response to "हाई टेंशन लाइन से डंपर में फैला करंट। दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत, एक गंभीर घायल।"
Post a Comment