छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पर शहर में शोक की लहर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च
छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पर शहर में शोक की लहर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च
आगर मालवा : छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तबर के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च पोस्ट ऑफिस के सामने से शुरू होकर बडोद रोड़ विजय स्तंभ पर जाकर समाप्त हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी और घटना को सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया।
स्वास्थ्य मंत्री को ठहराया जिम्मेदार
इस दौरान मीडिया से बातचीत में विजयलक्ष्मी तबर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सीधे तौर पर दोषी ठहराया
बता दें कि छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से जो मासूम बच्चों की मौत हुई है यह बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है।यह पूरी तरह से सरकार की लापरवाही का परिणाम है कोई भी कफ सिरप को बाजार में लाने से पहले रिसर्च और टेस्टिंग की प्रक्रिया होती है यदि सरकार इस प्रक्रिया को नजर अंदाज कर रही है तो हमारे प्रदेश में बच्चों की जान कौन बचाएगा। विजय लक्ष्मी तबर ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाओ में कितनी मात्रा में ड्रग्स है और उनके साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं उन्होंने कहा कि अगर सरकार खुद ही इन बुनियादी सावधानियां को नजर अंदाज कर दे तो आम जनता का सुरक्षित रहना मुश्किल है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा की मांग करते हुए भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दवा निर्माण व वितरण प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, देवेंद्र वर्मा, जितेंद्र भंडारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी, बहादुर सरपंच, नितिन गर्ग, रईस शेख, हीरालाल यादव, मंजूर भाई, पप्पू लाला, गौरी शंकर सूर्यवंशी, अमित अजमेरा, कमल प्रजापति, हाजी अब्दुल वहाब मुल्तानी, शब्बीर पटेल, विजय शर्मा, शाहिद मुल्तानी,इमरान अली, हुसैन अब्बास अली, राहुल प्रजापति, उदय सिंह गुर्जर, नरेंद्र सिंह, मोहन यादव, गोवर्धन, गोकुल सिंह, भेरू सिंह, शिवलाल, फारूक मुल्तानी, सुरेश मालवीय,कृपाल सिंह , विष्णु गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

0 Response to "छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पर शहर में शोक की लहर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च "
Post a Comment