-->
आगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा ₹12 लाख से अधिक का मशरुका बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

आगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा ₹12 लाख से अधिक का मशरुका बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

आगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा ₹12 लाख से अधिक का मशरुका बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

आगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा ₹12 लाख से अधिक का मशरुका बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा : एसपी विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में बढ़ती चोरी, नकबजनी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है । निर्देशों के क्रम में थाना आगर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹12,63,018/- की जप्तशुदा सामग्री (सोना, चांदी एवं नकदी) बरामद की है।

आपको बता दें कि फरियादी यश सिंहल निवासी हाटपुरा, आगर द्वारा थाना आगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके चाचा के घर बैजनाथ धाम कॉलोनी स्थित मकान में अज्ञात चोर ताले तोड़कर अलमारी व तिजोरी से नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। दिनांक 18/04/2025 को फरियादी ईश्वर सिंह पिता नारायण सिंह राजपूत निवासी हाउसिंग वार्ड कॉलोनी, आगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने लगभग ₹2.70 लाख नगद, 25 ग्राम सोना व 800 ग्राम चांदी चोरी कर ली । दोनों प्रकरणों में थाना आगर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी_

पुलिस की रही कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य और जमीनी जांच के आधार पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के अमरावती जिले पहुंची, जहां थाना विजयनगर एवं गाडगेनगर पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश की गई। इंदौर पुलिस द्वारा संदिग्ध आरोपी को पूर्व से ही हिरासत में लिया गया था। आगर पुलिस द्वारा संदिग्ध का पुलिस रिमांड लिया गया।_ 

आगर पुलिस ने अभियुक्त विजेन्द्र उर्फ बंटू जांगीड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने उपर्युक्त दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मशरुका बरामद किया गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी किया सोना अमरावती स्थित कावरे ज्वेलर्स में सुनार त्रिशुल सुरेशराव पाटील को बेच दिया गया था। तत्पश्चात उक्त सुनार को नोटिस तामिल कराया जाकर नियत दिनांक को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया। दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर माल बरामद किया गया। आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू जांगिड़ ने पूछताछ में अन्य चोरियां करना भी स्वीकार किया है जिसमें अन्य जिले व राज्य भी शामिल है। जिसकी तस्दीक आगर पुलिस द्वारा की जा रही है। आगे अन्य खुलासे की भी संभावना है। आगर पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

इन की रही सराहनीय भूमिका

इस प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी आगर शशि उपाध्याय, उपनिरीक्षक सचिन धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक मिटी सिंह गुर्जर , प्रधान आरक्षक भुवनेश श्रीवाश प्र.आर. गिरिजाशंकर त्रिपाठी, प्र आर मानवेंद्र, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक रवि राठौर तथा महाराष्ट्र पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

0 Response to "आगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा ₹12 लाख से अधिक का मशरुका बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article