-->
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सुपरवाइजर को लगाई फटकार प्रतिदिन सीएमएचओ और सीएस करेंगे जिला अस्पताल भ्रमण

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सुपरवाइजर को लगाई फटकार प्रतिदिन सीएमएचओ और सीएस करेंगे जिला अस्पताल भ्रमण

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सुपरवाइजर को लगाई फटकार प्रतिदिन सीएमएचओ और सीएस करेंगे जिला अस्पताल भ्रमण



आगर मालवा : 24 दिसंबर  जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था करें, मरीज की बारी आने तक खड़ा ना रखा जाए उनके लिए बैठक के साथ पेयजल की व्यवस्था भी करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिले, पेयजल, बैठक की व्यवस्था अच्छी रखें, मरीजों को किसी प्रकार परेशानी अस्पताल में न हो, सभी चिकित्सक समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करें। 

कलेक्टर ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर कलेक्टर ने सुपरवाइजर को समक्ष में बुलाकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करें, पूरे अस्पताल परिसर में प्रतिदिन फिनाईल का पांछा लगाएं। आगे से सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर कलेक्टर ने कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

उन्होंने सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रातः समय अस्पताल का भ्रमण करें, साफ सफाई, मरीजों के उपचार की व्यवस्था, चिकित्सकों की उपस्थिति आदि देखें और इसकी जानकारी प्रतिदिन व्हाट्सएप पर संज्ञान में लाए। लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को पूरे समय अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया और अनियमितता मिलने और उपस्थित स्टॉफ के हस्ताक्षर नहीं होने पर सिविल सर्जन पर घोर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाएं गए शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों की ड्यूटी की जानकारी के दौरान तीन चिकित्सकों को एक समयावधि में अधिक दिनों का अवकाश स्वीकृत करने पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन पर नाराजगी जताई और आगे से पुनरावृत्ति न करने की चेतवानी दी। साथ ही जिला अस्पताल के समस्त स्टॉफ के आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण केन्द्र, मरीज भर्ती वार्डां का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं पर मरीजों से जानकारी ली गई। मरीजों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर संतुष्टीपूर्वक जवाब दिया गया। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार भी मौजूद रहे। 

0 Response to "कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सुपरवाइजर को लगाई फटकार प्रतिदिन सीएमएचओ और सीएस करेंगे जिला अस्पताल भ्रमण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article