-->
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध लकड़ी ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध लकड़ी ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज


वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध लकड़ी ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

आगर मालवा : जिले में अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को घेराबंदी कर लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पकड़े गए वाहन के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।

गश्त के दौरान मदकोटा मार्ग पर हुई घेराबंदी

आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की उड़नदस्ता टीम मंगलवार को क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि पीपलोंन-मदकोटा मार्ग से लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पीपलोंन की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर (क्रमांक MP 13 AA 4029) को रोका। 

दस्तावेज नहीं दिखा पाया चालक

जब वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर की तलाशी ली, तो वह लकड़ियों से पूरी तरह भरा हुआ था। टीम ने चालक से लकड़ी की कटाई और उसके परिवहन से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने ट्रैक्टर को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

उड़नदस्ता टीम जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर आगर स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंची। यहां वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी  शाहिद पिता महबूब खां निवासी आगर मालवा टीम ने पंचनामा बनाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जब्त लकड़ी की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।अधिकारियों का कहना है "जिले में अवैध कटाई और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

0 Response to "वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध लकड़ी ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article