-->
एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी, इंदौर रेफर, दुकानदार के खिलाफ शिकायत

एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी, इंदौर रेफर, दुकानदार के खिलाफ शिकायत

एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी, इंदौर रेफर, दुकानदार के खिलाफ शिकायत



गौरव सरवारिया आगर मालवा : जिले के बड़ोद कस्बे से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक पीने से एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कोल्ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद युवक को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जससिंहपुरा निवासी गोपाल सिंह पिता कचरू सिंह ने बताया कि उसने बड़ोद कस्बे में आलोट रोड स्थित दिलीप सोलंकी की पान-गुटखा व किराना दुकान से एक कोल्ड्रिंक की बोतल खरीदी थी। बोतल पीते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजन उसे तुरंत बड़ोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने युवक को इंदौर रेफर कर दिया।


युवक ने बताया कि जब डॉक्टरों ने उससे खराब तबीयत का कारण पूछा तो उसने कोल्ड्रिंक पीने की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने एक मित्र को उसी दुकान पर दोबारा कोल्ड्रिंक लेने भेजा, जहां जांच करने पर पता चला कि बोतल की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। युवक ने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया।


मामले को लेकर युवक ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ोद थाने में लिखित शिकायत आवेदन दिया है। वहीं, इस संबंध में जब दुकानदार दिलीप सोलंकी से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोल्ड्रिंक उनकी दुकान से नहीं खरीदी गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि युवक के बड़ोद अस्पताल में इलाज के दौरान दुकानदार वहां पहुंचा था।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्वास्थ्य विभाग से भी जांच कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।



0 Response to "एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी, इंदौर रेफर, दुकानदार के खिलाफ शिकायत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article