-->
हिन्दू संगठनों ने किया आगर थाने पर प्रदर्शन चार आरोपियों पर केस दर्ज ग्राम ककरिया में मारपीट मामला

हिन्दू संगठनों ने किया आगर थाने पर प्रदर्शन चार आरोपियों पर केस दर्ज ग्राम ककरिया में मारपीट मामला

हिन्दू संगठनों ने किया आगर थाने पर प्रदर्शन चार आरोपियों पर केस दर्ज ग्राम ककरिया में मारपीट मामलाहिन्दू संगठनों ने किया आगर थाने पर प्रदर्शन चार आरोपियों पर केस दर्ज ग्राम ककरिया में मारपीट मामला 

गौरव सरवारिया आगर मालवा :  जिले के ग्राम ककरिया में दो समुदाय के बीच हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे, सैकड़ों हिन्दू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगर पुलिस थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गाँव के एक वर्ग विशेष के कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोककर एक युवक के साथ मारपीट की गई और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि सारंगपुर से गाँव के मदरसे में शिक्षा देने आए एक मौलवी के आने के बाद से देर रात तक मुस्लिम समाज की बैठकें हो रही हैं, जिससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है।आपको बता दे कि यह मामला ग्राम ककरिया में हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष के गंभीर रूप से घायल देशराज, सोनू एवं राहुल का इलाज वर्तमान में जिला चिकित्सालय में चल रहा है। 


पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, शाहरूख पिता सुभान खान, आजाद पिता सुभान खान, कालू पिता अलादीन एवं रुस्तम पिता अलादीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 296(0), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


इस बीच पीड़ित आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में उसने बताया कि उसकी बाइक पर बजरंग दल का चिन्ह लगा हुआ था, और वह अपने घर पर झंडा लगा रहा था। इसी बात पर विशेष वर्ग के लोगों ने ईर्ष्या रखते हुए रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और मामले में निष्पक्ष जाँच तथा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

0 Response to "हिन्दू संगठनों ने किया आगर थाने पर प्रदर्शन चार आरोपियों पर केस दर्ज ग्राम ककरिया में मारपीट मामला "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article