-->
जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे को चाकू मार उतारा मौत के घाट, आगर जिले के ग्राम गिरोली की घटना, हत्या से इलाके में दहशत

जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे को चाकू मार उतारा मौत के घाट, आगर जिले के ग्राम गिरोली की घटना, हत्या से इलाके में दहशत

 

जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे को चाकू मार उतारा मौत के घाट, आगर जिले के ग्राम गिरोली की घटना, हत्या से इलाके में दहशत

गौरव सरवारिया  आगर मालवा : बड़ोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरोली में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। जिसमे जमीन विवाद को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े में एक ताऊ ने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की उपचार के दौरान उज्जैन में मौत हो गई, जिसके बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बहादुर सिंह पिता बालू सिंह सोंधिया (उम्र 17 वर्ष) निवासी ग्राम गिरोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने सोमवार सुबह उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपी ताऊ ने आपा खोते हुए बहादुर सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।


बता दे कि घटना के बाद परिजन तत्काल गंभीर अवस्था में घायल नाबालिग को इलाज के लिए आगर मालवा लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उज्जैन रेफर किया गया। उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आरोपी का नाम कनीराम बताया जा रहा है.

0 Response to "जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे को चाकू मार उतारा मौत के घाट, आगर जिले के ग्राम गिरोली की घटना, हत्या से इलाके में दहशत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article