जिला अस्पताल से युवक का अपहरण बोलेरो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात
जिला अस्पताल से युवक का अपहरण बोलेरो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात
आगर-मालवा : जिला अस्पताल से शनिवार शाम एक युवक का अपहरण सनसनीखेज मामला सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित धीरप सिंह अपने घायल मित्र का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचा था।
इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपियों ने जबरन उसे बोलेरो वाहन में डालकर अगवा कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर वाहन व अपहृत युवक की तलाश शुरू की।
पुलिस की तत्परता से करीब 18 किलोमीटर दूर मदकोटा गांव के पास से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में बगदु सिंह, बने सिंह और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
नगर पुलिस अधीक्षक मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि वीडियो सामने आते ही तत्काल कार्रवाई की गई, जिसके चलते युवक को सुरक्षित बरामद किया जा सका। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



0 Response to "जिला अस्पताल से युवक का अपहरण बोलेरो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात"
Post a Comment