आगर में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मंत्री नगर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
आगर में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मंत्री नगर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
आगर मालवा : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया और मुख्य अतिथियों ने संयुक्त परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक गुब्बारे छोडे गए व परेड द्वारा हर्ष फायर कर परेड सलामी व मार्चपास्ट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कमाण्डारों से परिचय प्राप्त कर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। जिसके बाद मध्यप्रदेश गान व पी.टी. प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया जो की आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए।
0 Response to "आगर में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मंत्री नगर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली "
Post a Comment