आगर में कांग्रेस का अनूठा विरोध: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पोस्टर तालाब में डुबोया : इंदौर की घटना पर टिप्पणी जानिए किया है पूरा मामला
आगर में कांग्रेस का अनूठा विरोध: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पोस्टर तालाब में डुबोया : इंदौर की घटना पर टिप्पणी जानिए किया है पूरा मामला
आगर मालवा : इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में आगर कांग्रेस जिला के नेतृत्व में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कैलाश विजयवर्गीय का पुतला बनाकर उसे रातड़िया तालाब में डुबोया। कैलाश विजयवर्गी के मुरादाबाद के नारे लगाए और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तँवर ने कहा है कि इंदौर में दूषित पानी के कारण लोगों की मौत होना बेहद गंभीर और दुखद घटना है। ऐसे संवेदनशील मामले में गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनस्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर संवेदनशील नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि प्रदेश सरकार को दूषित पेयजल की समस्या पर तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "आगर में कांग्रेस का अनूठा विरोध: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पोस्टर तालाब में डुबोया : इंदौर की घटना पर टिप्पणी जानिए किया है पूरा मामला "
Post a Comment