गेहूँ की फसल की आड़ में लगाए गए 227 गांजा पौधे जब्त 10 कि.ग्रा. हरा गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
आगर मालवा : जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट व एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नागेश यादव के नेतृत्व में थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा गांजा खेती के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।
बता दे कि नलखेड़ा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचलाना निवासी पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला एवं उसका पुत्र लखन पिता पुरालाल भिलाला द्वारा लसुल्ड़िया गोपाल स्थित शासकीय भूमि पर, जो उनके कब्जे में है, गेहूँ की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगाए गए हैं।
बता दें कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तत्काल दबिश दी गई। मौके पर पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला उम्र 60 वर्ष एवं (2) लखन पिता पुरालाल भिलाला उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पचलाना बताया गया।
0 Response to "गेहूँ की फसल की आड़ में लगाए गए 227 गांजा पौधे जब्त 10 कि.ग्रा. हरा गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार"
Post a Comment