तीन दिवस की सतत ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन हुआ मिलन समारोह रंग, गुलाल और डीजे की धुन पर होली उत्सव
तीन दिवस की सतत ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन हुआ मिलन समारोह रंग, गुलाल और डीजे की धुन पर होली उत्सव
आगर मालवा : जिले में होली पर्व के दौरान तीन दिवस तक लगातार कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने के पश्चात आज दिनांक 06 मार्च को पुलिस लाइन आगर परिसर में पारंपरिक “पुलिस की होली” मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ रंगों के इस पर्व को मनाया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली जैसे बड़े पर्व के दौरान पुलिस बल द्वारा लगातार तीन दिनों तक सतत ड्यूटी करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह उत्साह इस बात का प्रतीक है कि पुलिस बल हर परिस्थिति में स्वयं को ढालने की क्षमता रखता है और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखना पुलिस का सर्वोच्च दायित्व है, जिसे आप सभी निरंतर उत्कृष्ट ढंग से निभा रहे हैं।
वातावरण में पुलिस परिवार ने रंग-गुलाल के साथ उत्सव का आनंद लिया। डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने सामूहिक नृत्य किया, वहीं फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की बौछार कर माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए दिखाई दिए, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया
आयोजित किए गए, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर देवनारायण यादव, रेडियो निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए।
0 Response to "तीन दिवस की सतत ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन हुआ मिलन समारोह रंग, गुलाल और डीजे की धुन पर होली उत्सव "
Post a Comment