-->
पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सोया डीओसी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 1.22 करोड़ का डोडाचूरा, कंटेनर सहित 1.53 करोड़ का मश्रुका जब्त

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सोया डीओसी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 1.22 करोड़ का डोडाचूरा, कंटेनर सहित 1.53 करोड़ का मश्रुका जब्त

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सोया डीओसी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 1.22 करोड़ का डोडाचूरा, कंटेनर सहित 1.53 करोड़ का मश्रुका जब्त


आगर मालवा : नशे के सौदागरों के खिलाफ आगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सारंगपुर-आगर मार्ग पर नाकाबंदी कर एक पंजाब पासिंग कंटेनर ट्रक से 613 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। पकड़े गए नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पंजाब के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशि उपाध्याय को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कंटेनर ट्रक (PB-02-EQ-1281) में सोया डीओसी की बोरियों के नीचे मादक पदार्थ छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई और गणेश घाटी (आगर-सारंगपुर रोड) पर नाकाबंदी की गई। जैसे ही संदिग्ध कंटेनर आया, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोक लिया।

जब पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली, तो उसमें सोयाबीन की 325 बोरियां भरी थीं। गहराई से जांच करने पर उनके बीच 31 काले रंग की बोरियां मिलीं, जिनमें डोडाचूरा भरा हुआ था। तौल करने पर कुल वजन 613 किलो 600 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 30 लाख का कंटेनर, 2 मोबाइल th और नगदी सहित कुल 1 करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपये का मश्रुका जब्त किया है।

पुलिस ने मौके से चालक विकर सिंह यह (35) निवासी जिला तरन तारन, पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप मालवा में कहां से भरी गई थी और पंजाब में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उनि संजय गुनेरा, सउनि अजय जाट, प्रआर सुनील पटेल, रमेश जोशी, मानवेन्द्र गुर्जर सहित पूरी कोतवाली टीम का विशेष योगदान रहा।

0 Response to "पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सोया डीओसी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 1.22 करोड़ का डोडाचूरा, कंटेनर सहित 1.53 करोड़ का मश्रुका जब्त"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article