-->
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त 02 आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त 02 आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त 02 आरोपी गिरफ्तार


अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त 02 आरोपी गिरफ्तार

 

आगर मालवा : जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।


बता दे कि कोतवाली आगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बड़ौद की ओर से एक सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक RJ 17 CB 9871 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स लेकर आगर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा आगर-बड़ौद रोड स्थित न्यू मेघदूत ढाबा के सामने नाकाबंदी की गई।


नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी प्रधान सिंह के कब्जे से एक पारदर्शी पॉलिथीन में रखी 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी पुष्टि नारकोटिक्स टेस्ट किट से की गई। साथ ही वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। संपूर्ण कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई।


थाना कोतवाली आगर पर अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक राखी गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक कालूराम मंडावर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र भाटी, प्रधान आरक्षक मानवेंद्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक प्रकाश मालवी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक परवेज खान, आरक्षक जितेंद्र राजपूत, आरक्षक रवि राठौर एवं आरक्षक राजेश दांगी की सराहनीय भूमिका रही।

0 Response to "अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 148 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त 02 आरोपी गिरफ्तार "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article