कांग्रेस नेता दलित युवक के साथ की मारपीट वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने किया तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज
आपको बता दे कि सुसनेर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 15 जुलाई को फरियादी हैमराज मालवीय के घर पहुंचकर निजाम मंसूरी, अजहर मंसूरी और जावेद मंसूरी ने कथित तौर पर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। शिकायत में आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की।
फरियादी का आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपी उसके पिता के पास आरा मशीन पर पहुंचे, जहां दोबारा मारपीट की गई। शिकायत में जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में परिजनों और एक पड़ोसी का नाम भी शिकायत में दर्ज कराया गया है।
इधर, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, निजाम मंसूरी को संदेह था कि उनके यहां हुई कथित चोरी में फरियादी का हाथ है। इसी शक को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। हालांकि, पुलिस अभी इस पूरे घटनाक्रम, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
0 Response to "कांग्रेस नेता दलित युवक के साथ की मारपीट वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने किया तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज"
Post a Comment