धार्मिक स्थलों की आड़ में अतिक्रमण का प्रयास जिला मुख्यालय स्थित हेलीपेड ग्राउंड के समीप निर्माण को लेकर उठा रहे सवाल
आगर-मालवा जिला मुख्यालय स्थित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर स्थिति हैलीपेड ग्राउंड समीप मंदिर की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंदिर के समीप स्थित हेलीपेड ग्राउंड की सरकारी जमीन पर पिछले कई महीनों से अतिक्रमण का प्रयास चल रहा है, लेकिन इस ओर अभी तक किसी भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है।
जानकारी के अनुसार बाहर से आए कुछ साधु-संतों द्वारा मंदिर की 5 से 6 बीघा मंदिर की शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। बताया जा रहा है। "बैजनाथ धाम सन्यास आश्रम" का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इस पूरे निर्माण कार्य को लेकर न तो मंदिर समिति से कोई अनुमति ली गई है और न ही प्रशासन से आश्रम बनाने की स्वीकृति प्राप्त की गई है। सूत्रों का कहना है कि ये साधु पिछले कई महीनों से मंदिर परिसर की सरकारी जमीन पर अपना डेरा जमाए हुए हैं और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के निर्माण कार्य कर रहे हैं।
इसके बावजूद कई बार शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। स्थानीयों ने मांग की है कि अतिक्रमण को तुरंत हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।


0 Response to "धार्मिक स्थलों की आड़ में अतिक्रमण का प्रयास जिला मुख्यालय स्थित हेलीपेड ग्राउंड के समीप निर्माण को लेकर उठा रहे सवाल"
Post a Comment