कांग्रेस का गंभीर आरोप भाजपा से मिलकर काम कर रहा निर्वाचन आयोग, बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी'
कांग्रेस का गंभीर आरोप भाजपा से मिलकर काम कर रहा निर्वाचन आयोग, बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी'
गौरव सरवारिया : आगर मालवा 23 दिसंबर रविवार को कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने आज बड़ौद रोड चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग पर सीधा निशाना साधा।
जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है। की में आगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हु और मेरा जन्म आगर में हुआ है। और मेरा खुद का वोट आगर से इंदौर मैपिंग हो गया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिले में बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। इसे कई लोग है जिनके के वोट अलग-अलग जगह पर मैपिंग वोटो की मैपिंग जा रही है और नाम काटे जा रहे हैं। और लोग परेशान हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने यहां भी बताया है कि यहां मैपिंग कैसे किया कब किया उसके बारे मे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बिना आईडी सिग्नेचर के इंदौर मैपिंग कर दिया गया। जब मैंने द्वारा आगर में नाम जुड़वाने का प्रयास किया तो कहा कि पहले इंदौर से नाम काटना पड़ेगा।
आपको बता दे कि विजयलक्ष्मी तंवर, जो कि बड़ोद तहसील के ग्राम जयसिंहपुरा की निवासी हैं. इन्होने SIR प्रक्रिया के तहत अपना फार्म भरकर संबंधित BLO को सौंपा था। लेकिन मैपिंग के दौरान जो तथ्य सामने आया, उसने सबको चौंका दिया उनकी वोट इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5, पार्ट-199, नवरतनबाग में दर्ज दिखाई गई. BLO मंगला वर्मा (208-इंदौर-5) के मोबाइल से यह मैपिंग हो चुकी हैं, जिसमें EPIC नंबरWMZ4770509 भी अंकित था। यह जानकारी सामने आते ही विजयलक्ष्मी तंवर हैरान और स्तब्ध रह गईं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष तवर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग सीधे तौर पर भाजपा से जुड़कर काम कर रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि इस तरह की गड़बड़ी जानबूझकर की जा रही है। उन्होंने सीधे-सीधे निर्वाचन आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे वोट चोरी का मामला है। जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और मतदाता सूची में हो रही इस तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जाए, ताकि आगामी चुनावों में मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
0 Response to "कांग्रेस का गंभीर आरोप भाजपा से मिलकर काम कर रहा निर्वाचन आयोग, बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी'"
Post a Comment