-->
अब बिजली चोरों की खैर नहीं! कंपनी ने जारी किया विशेष व्हाट्सएप नंबर, सूचना देने वाले की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित

आगर मालवा :  जिले में बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली कंपनी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब बिजली चोरी की शिकायतें सीधे व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से की जा सकेंगी।

📱 बिजली चोरी रोकने हेतु विशेष व्हाट्सएप नंबर जारी

आगर वृत्त के अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने जनहित में बिजली चोरी की शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 8815624936 जारी किया है। जिले में कहीं भी हो रही बिजली चोरी की सूचना अब सीधे इस नंबर पर भेजी जा सकती है। 

सूचना भेजते समय इन बातों का ध्यान रखें 

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिकायत भेजते समय चोरी से संबंधित पूरी जानकारी साझा करें ताकि विभाग त्वरित कार्रवाई कर सके।

स्थान और चोरी का प्रकार: चोरी किस जगह हो रही है और किस प्रकार की है।

संयोजन श्रेणी:  संयोजन घरेलू, गैर-घरेलू, मोटर या कृषि किस श्रेणी में आता है।

लोकेशन विवरण: संबंधित वितरण केंद्र, डीटीआर या फीडर का नाम/लोकेशन।

व्यक्ति की पहचान: घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान (यदि ज्ञात हो)।

अनिवार्य: चोरी की घटना का फोटो भेजना अनिवार्य होगा, जिससे विभाग को सत्यापन में सहायता मिलेगी।

अधीक्षण यंत्री श्री अयाची ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रहित में बिजली चोरी की जानकारी साझा करें और यह भी आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा

0 Response to "अब बिजली चोरों की खैर नहीं! कंपनी ने जारी किया विशेष व्हाट्सएप नंबर, सूचना देने वाले की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article