-->
साइबर अपराधियों पर नकेल की तैयारी: आगर-मालवा में 'SAFE CLICK-2026' अभियान शुरू; 15 दिनों तक रथ सिखाएगा डिजिटल सुरक्षा के गुर

साइबर अपराधियों पर नकेल की तैयारी: आगर-मालवा में 'SAFE CLICK-2026' अभियान शुरू; 15 दिनों तक रथ सिखाएगा डिजिटल सुरक्षा के गुर

 

"SAFE CLICK  साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




गौरव सरवारिया आगर-मालवा ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी वारदातों से आमजन को बचाने के लिए आगर-मालवा पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2026"का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसपी दिलीप कुमार सोनी ने 'साइबर जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष रथ अगले 15 दिनों तक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में घूमकर लोगों को साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene) के प्रति जागरूक करेगा।

भोपाल पुलिस मुख्यालय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई, जिसका सीधा प्रसारण आगर-मालवा में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने देखा। कार्यक्रम का संचालन साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक राखी गुर्जर ने किया।

एसपी दिलीप कुमार सोनी ने नागरिकों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी शेयर न करें। यदि आप किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार बोयट और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा की मौजूदगी में बताया गया कि अगले 15 दिनों तक पूरे जिले में साइबर चौपाल, स्कूलों-कॉलेजों में संवाद कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां और पेम्फलेट वितरण जैसी गतिविधियां लगातार चलाई जाएंगी।

0 Response to "साइबर अपराधियों पर नकेल की तैयारी: आगर-मालवा में 'SAFE CLICK-2026' अभियान शुरू; 15 दिनों तक रथ सिखाएगा डिजिटल सुरक्षा के गुर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article